.....

9 मार्च 2010

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 14)

(1) तनहा हो कभी तो मुझको ढूँढना !
दुनियाँ से नहीं अपने दिल से पूछना !!
आस पास ही कही बसे रहते हैं हम !
यादों से नहीं साथ गुजरे वो लम्हों से पूछना !!

(2) हर कोई साथ हो ये जरुरी नहीं होता !
जगह तो दिल में बनायीं जाती हैं !!
पास होकर भी दोस्ती इतनी अटूट नहीं होती !
जितनी की दूर रह कर निभाई जाती हैं !!

(3) यूँ न रूठो मुझसे दिल सहम सा जाता हैं !
हर पल में तेरा ही तो ख्याल आता हैं !!
दिल तो मेरा सिर्फ सांसे लेता हैं !
लेकिन जिंदगी तो ये तुझे बताता हैं !!

(4) हाथों के लकीर पर एतवार करलेना !
भरोसा हो तो हर हदों को पार करलेना !!
खोना और पाना तो नशीब का खेल हैं !
दिल जिसे अपनाले उसी के प्यार कर लेना !!

(5) दिल जो डूबा आशा के गम आँख में मचल गए !
एक चिराग क्या बुझा सौ चिराग जल गए !!
मेरी और उनकी राह बस इतनी देर एक थी !
दो कदम चले ही थे की रास्ता बदल गए !!

Read more...

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 13)

(1) जब याद तुम्हारी आती हैं !
दिल खून का आंसू रोता हैं !!
बेदर्द जमाना क्या जाने !
इस दिल में क्या - क्या होता हैं !!

(2) ये दुनियाँ गम तो देती हैं !
सरीके गम नहीं होती !!
किसी के दूर होने से !
मोहब्बत कम नहीं होती !!

(3) फूल - खुशबु के लिए ...
प्यार - निभाने के लिए ...
ख़ुशी - मुस्कुराने के लिए ...
आँखे - दिल चुराने के लिए ...
और ये शायरी हमारी याद दिलाने के लिए ....

(4) फूलों ने अमृत का जाम भेजा हैं !
सूरज ने गगन से सलाम भेजा हैं !!
मुबारक हो आपको ये नयी जिंदगी !
दिल से हमने ये पैगाम भेजा हैं !!

(5) करनी हैं खुदा से गुजारिश की मेरी !
दोस्ती के सिवा कोई बंदगी ना मिले !!
हर जन्म में मिले दोस्त तेरे जैसा !
या फिर दोस्ती ना मिले ....... !!

Read more...

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP