.....

7 अगस्त 2010

रोगी और डॉक्टर (चुटकुले)

(1) रोगी- डॉक्टर साहब! मैं ठीक तो हो जाऊँगा ना... । सुना है कई डॉक्टर मलेरिया का इलाज करते हैं तो मरीज टाइफाइड से मर जाता है।
डॉक्टर- तुम चिंता मत करो! मैं जब मलेरिया का इलाज करता हूँ तो मरीज मलेरिया से ही मरता है।


(2) पहला दोस्त (दूसरे से)- तुम यह चाकू क्यों उबाल रहे हो?
दूसरा- सुसाइड करने के लिए...।
पहला- तो फिर उबालने की क्या जरूरत है?
दूसरा- मरने के बाद कहीं इन्फेक्शन न हो जाए इसलिए।


(3) बॉस (लेडी कर्मचारी से)- आज ऑफिस में देर से आने का तुमने क्या बहाना ढूँढा है?
नीतू- नहीं बॉस! आज मैं इतनी तेज दौड़ कर आई कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला।


(4) चिंटू और बिट्‍टू चोरी करने बैंक गए, वहाँ उन्हें दो बैग मिले। दोनों ने एक-एक बैग बाँट लिया।
कुछ दिन बाद...
चिंटू- तुम्हें उस बैग में क्या मिला?
बिट्‍टू- पाँच लाख रुपए। मजे कर रहा हूँ.., तुम्हारे बैग में क्या निकला?
चिंटू- कुछ ज्यादा नहीं, खूब बिल निकले हैं, एक-एक करके चुका रहा हूँ।


(5) रमन ने अपनी प्रेमिका से कहा- मैं उस युवती से शादी करूँगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को सँवार कर रखती हो और आज्ञाकारी भी हो।
प्रेमिका ने मुस्कुराते हुए कहा- आज शाम तुम मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं।

Read more...

देश का विकास (चुटकुले)

(1) गर्लफ्रेंड (रमन से)- सभी को इनकम टैक्स भरना चाहिए। इस तरह हम देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं।
रमन- मैं भी इनकम टैक्स भरकर देश के विकास में भागीदार बनना चाहता हूँ। बस!! सरकार मेरी 'इनकम' की व्यवस्था कर दें।


(2) चिंटू (पत्नी से)- पता है, तुम्हें देखते ही मैंने तय कर लिया था कि शादी करूँगा तो तुम्हीं से।
पत्नी- अच्छा...! तो मैं तुम्हें पहली ही नजर में इतनी अच्छी लगी थी।
चिंटू- हाँ! क्योंकि रमन भैया... रोज मुझे डाँटता था कि मैं हमेशा घर में ही क्यों रहना चाहता हूँ? ऑफिस में समय क्यों नहीं देता? तुम्हें देखते ही मुझे इसका हल सूझ गया था। मुझे पता था कि तुम घर में रहोगी तो मैं ऑफिस में ही रहना चाहूँगा।


(3) एक बार रमन, चमन को डॉक्टर के पास ले गया और बोला- 'डॉक्टर साहब मेरा दोस्त... खुद को रेडियो समझने लगा हैं।'
डॉक्टर- एक नजर चमन को देखने के बाद बोला- 'आप चिंता न करें, मैं इनका इलाज कर दूँगा।'
रमन- 'डॉक्टर साहब, मैं चिंतित नहीं हूँ। मैं तो बस यह चाहता हूँ कि आप कुछ ऐसा करें जिससे ये एफएम पकड़ने लग जाए।'


(4) चिकी- मैं मर जाऊँगी! ये बीमारी तो मेरी जान लेके ही छोड़ेगी।
रमन- तुम मरोगी तो फिर मैं भी मर जाऊँगा...!
चिकी- मैं तो बीमार हूँ इसलिए मर जाऊँगी, पर तुम क्यों मरोगे?
रमन- क्या है...कि मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकता।


(5) मैकेनिक- सर! बाहर मौसम बहुत खराब है इसलिए आपका रेडियो नहीं चल रहा।
चमन- कोई बात नहीं...! यह लो 200 रुपए और जल्दी से नया मौसम डाल दो। 

Read more...

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP