.....

14 मार्च 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 47)

(१) हकीकत को समझा करीब आने के बाद !
समझा मोहब्बत को दिल लगाने के बाद !!
मुझे अपना गम नहीं, दुःख उनका हैं !
कौन चाहेगा इतना उसे मेरे जाने के बाद !!


(२) प्यार नाम हैं सुख दुःख के कहानी का !
प्यार राज़ हैं सदा मुश्कुराने का !!
ये कोई पल दो पल की पहचान नहीं !
फर्ज हैं उम्र भर साथ निभाने का !!


(३) काश ये जिंदगी इतनी हंसी होती !
हम चाहते और मंजिल करीब होती !!
कहने को तो सब अपने हैं !
काश कोई ऐसा होता....
जिसे मेरे दर्द से तकलीफ होती !!


(४) चिरागों से न पूछो तेल कितना हैं !
साँसों से न पूछो बांकी खेल कितना हैं !!
पूछो कफ़न में लिपटे लाश से...!
ज़िन्दगी में गम, और कफ़न में चैन कितना हैं !!


(५) ख्वाबो में तेरी खोया हैं कोई !
तस्वीर देकते ही रोया हैं कोई !!
न हो यकीन तो आना मेरे कब्र पर !
देखना तेरी यादों को लेकर सोया हैं कोई !!

Read more...

7 मार्च 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 46)

(१) भूल नहीं पाते न जाने उनमे क्या बात हैं !
कल से भी तनहा आज की रात हैं !!
कल और आज में सिर्फ फर्क इतना हैं !
कल वो साथ थी आज यादों का साथ हैं !!


(२) जिस दिन आपका दीदार हो जाता हैं !
उस रात सोना दुस्वार हो जाता हैं !!
मरता हैं कोई मुझ पर भी !
ये सोच कर अपने आप से भी प्यार हो जाता हैं !!


(३) हर शक्स को दीवाना बना देता हूँ !
मिली नज़र तो फसाना बना देता हूँ !!
दिल के मरीज़ हो तो कर लो दोस्ती मुझसे !
हर दिल को धड़कना सिखा देता हूँ !!


(४) इंतजार हैं वफा को कब आपसे बात होगी !
खुदा जाने कब आपसे मुलाकात होगी !!
यूँ तो हर साम मिलते हैं ख्वाबो में !
खुदा ही जाने कब रु-ब-रु आपसे मुलाकात होगी !!


(५) मेरे वजूद से लिपटी खुशबू तेरे नाम की हैं !
हम ने अपना हर धड़कन तेरे नाम की हैं !!
इतना तो यकीन कर ले मेरे हमनशी !
बिन तेरे मेरी जिंदगी बेनाम सी हैं !!

Read more...

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP