.....

3 अगस्त 2010

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 37)

(1) हम उम्मीद की दुनियाँ बसाते रहे!
वो भी हर कदम पे आजमाते रहे!!
जब मोहब्बत के इम्तहान में मरना परा!
हमने जान दे दी, वो कसमे खाते रहे!!


(2) तुमसे दोस्ती करके, हर ख़ुशी मेरे तरफ मुश्कुराने लगी!
मेरी तनहा रातों में भी, गीत तेरे प्यार की गाने लगी!!
हुई हैं बस दो दिन, आपसे मिले हुए पर...
यह दोस्ती आपकी मेरे दिल में घर बनाने लगी!!


(3) यूँ मिली जो निगाहे, दोस्ती इतफाक होगई!
राह में चलते - चलते तुमसे मुलाकात होगी!!
जब से बसाया हैं, तुम्हे निगाहों में मैंने!
पता न चला कब दिन कब रात होगई!!


(4) सितारों की भीड़ से चुराया हैं आपको!
दिल से अपना दोस्त बनाया हैं आपको!!
इस दिल को ना टूटने देंगे कभी!
क्यों की.. इस दिल के कोने में छुपाया हैं आपको!!


(5) अए दोस्त जिंदगी भर मुझसे दोस्ती निभाना!
दिल की कोई भी बात हमसे कभी ना छुपाना!!
साथ चलना मेरे तुम सुख, दुःख में!
भटक जाऊ जो मैं कभी, सही रास्ता दिखाना!!

Read more...

2 अगस्त 2010

सबसे ज्यादा नशा (चुटकुले)

(1) राजू काफी देर से इधर-उधर देख रहा था।
कुछ देर बाद अध्यापक ने पूछा- सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?
राजू- किताबों में...
अध्यापक- वो कैसे?
राजू- किताब खोलते ही नींद आ जाती है।


(2) टीचर (स्टूडेंट से)- तुम आज कॉलेज में इतने लेट क्यों पहुँचे?
स्टूडेंट- जी...! सड़क पर एक आदमी का हजार रुपए का नोट गुम हो गया था।
टीचर- तो तुम क्या नोट ढूँढने में उसकी मदद कर रहे थे?
स्टूडेंट- मैं उस आदमी के जाने का इंतजार कर रहा था क्योंकि नोट मेरे पैर के नीचे था।


(3) चिंकी- यार, गाड़ी इतनी तेज क्यों चला रहे हो?
बिट्‍टू- ताकि हम एक्सीडेंट होने से पहले घर पहुँच जाएँ।
चिंकी- पर क्यों?
बिट्‍टू- हमारी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए हैं....


(4) फेरी वाला (चमन के घर के सामने खड़ा होकर चिल्लाया)- चक्कू, छुरियाँ तेज करवा लो।
चमन- (हँसते हुए बोला)- क्यों भाई साहब, अक्ल भी तेज करते हो क्या?
फेरी वाला- क्यों नहीं? हो तो ले आइए।


(5) गर्लफ्रेंड (रमन से)- सभी को इनकम टैक्स भरना चाहिए। इस तरह हम देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं।
रमन- मैं भी इनकम टैक्स भरकर देश के विकास में भागीदार बनना चाहता हूँ। बस!! सरकार मेरी 'इनकम' की व्यवस्था कर दें।

Read more...

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP