.....

26 मार्च 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 49)

(१) दिल की दहलीज़ पर दस्तक अब न दे !
कोई नया ज़ख्म नया फरेब अब न दे !!
बेवफ़ा थे तो क्यों गए थे रूठ के....
तू बेवफ़ा हैं वफ़ा का भरम अब न दे !!

(२) चाहते थे उन्हें पर इज़हार न कर सके !
कट गई उम्र हम एकरार न कर सके !!
हमारी भी ये कैसी मज़बूरी थी.....
ज़ुबान तो थी पर इस्तेमाल न कर सके !!

(३) इंसान के कंधे पर इंसान जा रहा हैं !
कपड़े में लिपटा कुछ सामान जा रहा हैं !!
उसे मिली बेवफ़ाई प्यार में...
अब प्यार की तलास में शमशान जा रहा हैं !!

(४) दिल की किताब इस तरह बनाई हैं !
हर पन्नो पर आपकी याद समाई हैं !!
कही फट न जाए एक भी पन्ना....
इसलिए हर पन्ने पर दोस्ती की लेमिनेसन कराई हैं !!

(५) दोस्ती कोई खोज नहीं होती !
दोस्ती हर किसी से रोज नहीं होती !!
अपनी जिंदगी में मेरी मौजूदगी बेवजह समझना !
क्योंकि पलकें कभी आँखों पे बोझ नहीं होती !!

Read more...

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 48)

(१) तकदीर के रंग कितने अजीब होते हैं !
अज़नबी रिश्ते हो फिर भी करीब होते हैं !!
किसी को दोस्त आपके जैसा नहीं मिला !
मुझे अंजाने में आप मिले ये मेरा नसीब हैं !!

(२) क्यों कोई चाह कर भी मोहब्बत निभा नहीं पाता !
क्यों कोई चाह कर भी रिश्ता बना नहीं पाता !!
क्यों लेती हैं जिंदगी ऐसी करवट...
कोई चाह कर भी प्यार जता नहीं पाता !!

(३) कोई मिलता ही नहीं हमसे हमारा बन कर !
वो मिलते भी हैं तो एक किनारा बनकर !!
हर ख्वाब हैं कांच की तरह टूटे....
एक यकिन ही हैं साथ सहारा बन कर !!

(४) वो हमें राह में मिल जाए जरुरी तो नहीं !
खुद ब-खुद फासले मिट जाए जरुरी तो नहीं !!
जिंदगी तू ने तो हमसे वफ़ा न की....
फिर भी हम तुझे ठुकराए ये जरुरी तो नहीं !!

(५) आज मोहब्बत से मुलाकात हो गई !
मेरे दिल की बातों में वो इस कदर खो गई !!
जब पूछा मैंने की आती हैं याद मेरी...
तो वो खामोश होकर मेरी बाहों में सो गई !!

Read more...

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP