.....

5 मई 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 93)

(१) उनके चेहरे पे इस कदर नूर था !
उनकी यादों में हमें रोना भी मंज़ूर था !!
बेवफ़ा भी नहीं उसे कह सकते.....!
प्यार तो हमने किया था, वो तो बेक़सूर था !!

(२) कुछ तो अपने बारे में बताओ !
एक बार तो सपने में आकर सताओ !!
आप जो रिश्ता चाहो बना लेंगे हम...!
कभी हक़ से आप अपना प्यार तो जताओ !!

(३) क्या करे जब किसी की याद आए !
हर धड़कन पे किसी का नाम आए !!
कैसे कटेगी ये लम्हे इंतज़ार के...!
उसके इश्क में हर घरी मेरी जान जाए !!

(४) किसी ने हमें आशिक कहा !
किसी ने हमें दीवाना कहा !!
इन आँखों में आँसू तब आए !
जब उन्होंने हमें बेगाना कहा !!

(५) जब भी करीब आता हूँ बताने के लिए !
जिंदगी दूर रखती हैं सताने के लिए !!
महफिलों की शान न समझना मुझे...!
मैं तो हँसता हूँ गम छुपाने के लिए !!

एक टिप्पणी भेजें

  © Shero Shairi. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP